CALL US: +91 9414589510
MAIL US : info@aarshgurukulabu.co.in
आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय आबूपर्वत
के शास्त्री अंतिम वर्ष (बी.ए.) अध्ययनरत ब्रह्मचारियों का दस वर्ष की शिक्षा उपरान्त उच्च अध्ययनार्थ समावर्तन संस्कार सम्पन्न हुआ।
सभी पांचों स्नातक
ब्रह्मचारी विशाल आर्य (जोधपुर), ब्रह्मचारी घनश्याम आर्य (प्रतापगढ़), ब्रह्मचारी मोहित आर्य (जोधपुर), ब्रह्मचारी हरिकेश आर्य (गोरखपुर),
ब्रह्मचारी महिपाल आर्य (सीकर) निवासी को आचार्यों ने आशीर्वाद प्रदान किया।
गुरुकुल के संचालक एवं ट्रस्ट अध्यक्ष आचार्य ओम्प्रकाश जी आर्य ने दीक्षित ब्रह्मचारियों को उपनिषद वचनों द्वारा प्रेरित किया।
गुरुकुल के शिक्षक एवं आयुर्वेद / व्याकरण के विद्वान् आचार्य ओंकार जी के ब्रह्मत्व में यज्ञ - समावर्तन संस्कार वैदिक विधि से पूर्ण हुआ।
डाॅ.स्वामी महाचैतन्य जी के मार्गदर्शन में एवं गुरुकुल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री रामेश्वर जी जसमतिया तथा सभी शिक्षकों व उपस्थित अभिभावकों के आशीर्वाद से यह दीक्षान्त समारोह सम्पन्न हुआ।
गुरुकुल परिवार की ओर से स्नातकों को उज्ज्वल भविष्य की असीम शुभकामनाएं।
आर्य समाज व दानदाताओं के सहयोग से पूज्य स्वामी धर्मानन्द जी सरस्वती द्वारा स्थापित गुरुकुल तीन दशक से सुचारु रुप से संचालित हो रहा है।
अनेक स्नातक पूर्ण अध्ययन के पश्चात् विभिन्न विभागों में कार्यरत रहकर राष्ट्रनिर्माण में लगे हुए हैं।
गुरुकुल के गौरवपूर्ण इतिहास में प्रथम बार एक साथ पांच स्नातकों का समावर्तन संस्कार हुआ है।